कर्ज मुक्ति के उपाय

 कर्ज मुक्ति के उपाय

​An infographic featuring seven traditional Indian vintage-style panels detailing astrological rules for borrowing and lending money on each day of the week (Monday to Sunday) in Hindi, accompanied by illustrations of Hindu deities and financial transactions.

आधुनिकता के इस युग में सारा संसार किसी न किसी रूप में डूबा हुआ है। हम कितना भी प्रयास कर लें पर कर्ज से मुक्ति नहीं मिलती। मैं आप को कुछ उपाय बता रहा हूँ जिससे आपको कर्ज से मुक्ति अवश्य मिलेगी।

हमारे ऊपर कर्ज तभी चढ़ता है जब हमारा मंगल दूषित होता है।

हनुमान जी, देवों के सेनापति और मंगल के स्वामी हैं। स्वामी को प्रसन्न कर दास को बिना प्रयास ही अनुकूल बनाया जा सकता है। कर्ज से डूबे व्यक्तियों को सर्वप्रथम हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए तथा नीचे लिखे उपायों को अपनाना चाहिए।

🌹कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत कर जीवन में ऊर्जा और तरक्की पाने के लिए ज़रूर पढ़ें: [कमजोर मंगल के लक्षण और 5 अचूक उपाय]।

कर्ज और वार

कर्ज के लेन - देन में वारों का विशेष महत्व होता है। यदि किसी कारणवश कर्ज लेना पड़े तो वार देख कर लेना हितकर रहेगा।

सोमवार - इस वार को कर्ज के लेन-देन में किसी प्रकार का डर या हानि नहीं है।

🌕"बार-बार हो रहा है तनाव या धन हानि? यह आपकी कुंडली में कमजोर चंद्रमा का संकेत हो सकता है—पढ़ें इसके [5 अचूक उपाय]।"

मंगलवार - मंगलवार को शास्त्रों में सर्वमान्य तौर पर कर्ज लेना निषिद्ध बताया गया है। इस दिन कर्ज लेने के बजाए यदि आप पर कर्जा हो तो चुकाएँ।

बुधवार - ज्योतिष की भाषा में इस दिन को नपुंसक वार भी कहते हैं। यह गणेश का वार है। इस दिन कर्ज देने से बचें।

गुरुवार - किसी को कर्ज नहीं दें, बल्कि यदि लेना हो तो ले लें।

शुक्रवार - कर्ज का लेन देन इस वार को कर सकते हैं।

शनिवार - कर्ज लेने से विलंब से चुकता है। यदि पूर्व में लेन देन कर रखा है तो कुछ उपाय करके कर्ज ले या दें।

रविवार - रविवार को न कर्ज ले और न ही चुकाएँ।

कर्ज मुक्ति के कुछ विशेष प्रयोग

घर में दक्षिणावर्त शंख अथवा शिवलिंग रखने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। घर में सदैव सायंकाल को परिवार सहित आरती करें। वर्ष में एक बार गृह शांति हवन करवायें या नव रात्रि काल में शतचण्डी पाठ करवायें या अखण्ड रामायण पाठ करवायें।

ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र

इस गणपति स्तोत्र का प्रत्येक बार पाठ करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। इस स्तोत्र के फल स्वरूप ऋण से तो मुक्ति मिलती ही है साथ ही यश, सम्मान, आय, वृद्धि तथा प्रत्येक क्षेत्र में सफलता भी मिलती है। बुधवार के दिन किसी भी समय स्तोत्र का पाठ किया जा सकता है।

सृष्टियादौ  ब्रम्हाणः सम्यक् पूजितः फलासिद्धयै।

 सदैवत्री पार्वती पुत्र ऋणनाशं करोतु में ।।

त्रिपुरस्य वधात् पूर्व शम्भुना सम्श्गर्चितः ।

सदैव पार्वती पुत्र ऋणनाशं करोतु में ॥

हिरण्यकश्यपादीनां वधार्त विष्णुनार्चितः ।

महषिस्य वधे देण्या गणनाथः पूजितः ।

सदेव पार्वती पुत्र ऋणनाशं करोतु में ॥

भास्करोण गणेशस्तु पूजितश्चेद् विद्ध्ये ।

सदेव पार्वती पुत्र ऋणनाशं करोतु में ॥

शशिना कान्ति सिद्ध्यर्थं पूजितो गणनायकः ।

पाल्नाय च तपसा विश्वामित्रोण पूजितः ।

सदेव पार्वती पुत्र ऋणनाशं करोतु में ॥

इदं त्वऋण स्तोत्रं तीव्र दरिद्र नाशनम् ।

दारिद्र दारुणं लक्ष्म्यां कुबेर सम्सतं ब्रजेत् ।

फडन्तोअस्य महामन्त्रः सार्धपञ्चदशाक्षरः ॥

कर्ज मुक्ति के अन्य उपाय -

यदि आप प्रत्येक गुरुवार को तुलसी के पौधे में दूध अर्पित करें तो आप अवश्य ही आर्थिक रूप से सक्षम हो जायेंगे।

यदि आप भोजन करने से पहले रोटी क्रमशः गाय, कुत्ता और कौए के लिए निकाल दें तो आप कभी भी आर्थिक समस्या में नहीं आयेंगे।

आप अपनी जेब में खच्चर का दाँत रखें। इससे भी आप हमेशा आर्थिक समस्या से मुक्त रहेंगे। बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाने से भी धन का मार्ग प्रशस्त होता है।



Post a Comment

0 Comments