Chandra Ko Majboot Karne Ke Upay: कमजोर चंद्रमा के लक्षण और 7 सरल उपाय

Chandra Ko Majboot Karne Ke Upay: कमजोर चंद्रमा के लक्षण और 7 सरल उपाय
Infographic for Chandra Ko Majboot Karne Ke Upay showing weak moon symptoms and 7 astrological remedies with zodiac wheel and full moon.

चन्द्रमा मन का कारक होता है। अगर कुण्डली में चन्द्रमा कमजोर होता है तो हमारा मन कमजोर हो जाता है। अगर मन कमजोर हो जाता है तो पांचों इन्द्रियाँ कमजोर हो जाती हैं और और शरीर में अगर पांचों इन्द्रियाँ कमजोर हो जाती हैं तब हमारा जीवन व्यर्थ हो जाता है। इसलिए हमें कुण्डली में चन्द्र की स्थिति को मजबूत करना चाहिए। चन्द्रमा एक स्त्री ग्रह है। इसलिए चन्द्र देव को प्रसन्न करने के लिए भोले शिव शंकर की पूजा करनी चाहिए। पूजा में हम मंत्रों का प्रयोग कर सकते हैं।

चन्द्र के मंत्र

वैदिक मंत्र (लघु): मंत्र जप संख्या-11,000

ॐ सोम सोमाय नमः ।

वैदिक मंत्र वृहद मंत्र

ॐ दधिशंख तुष् राभं क्षीरोदार्णव सम्भवम।

नमामि शशिनं सोमं शंभोः मुकुट भूषणम्॥

इस मंत्र के जाप करते समय यदि आपके घर में जमीन से चींटियाँ निकलें तो उन चींटियों को शक्कर एवं आटा मिला कर खिलाएं।

गायत्री मंत्र:

ॐ अमृतंगाय विद्महे कला रूपाय धीमहि तन्नो सोमः प्रचोदयात्॥

इन मंत्रों का जाप आपको शुक्ल पक्ष में चन्द्र की होरा में शुरू करना चाहिए। ये मंत्र रुद्राक्ष, तुलसी या चन्दन की माला से करें तो श्रेष्ठ रहता है। मंत्रों के जाप के समय चांदी का लोटा या गिलास में सफेद फूल डालकर चांदी के पत्र पर बैठकर इन मंत्रों की शुरुआत करनी चाहिए। मंत्र पूरे होने के पश्चात् आपको दान करना चाहिए। दान देने योग्य वस्तुएं पूजा स्थान पर रखें।

Chandra Graha Daan List: चन्द्र ग्रह की शांति के लिए क्या और कब दान करें? (Moon Remedies)

चन्द्र दान के लिए सबसे अच्छा सफेद रंग की गाय होती है। गाय किसी ब्राह्मण को देते हैं तो इससे आपको लाभ मिलेगा। ब्राह्मण गाय का दूध पियेगा और देगा। इसके अलावा सफेद वस्तुएँ जैसे चावल, सफेद चंदन, शंख, कपूर, मोती, दही, चीनी, मिश्री, खीर, मोती, सफेद फल-फूल, चांदी, मिठाईयों का दान कर सकते हैं। यह दान अगर आप पूर्णिमा के दिन करते हैं तो इसका लाभ आपको ज्यादा मिलेगा। दान करने से हमें दुआएँ मिलती हैं, दुआ सबसे बड़ी दवा होती है। अतः: स्वच्छ मन से आपको दान करना चाहिए।

चंद्र दोष दूर करने के लिए चंद्र व्रत विधि | Chandra Vrat Rules & Benefits

सोमवार चन्द्र का वार है। अगर आपकी कुण्डली में चन्द्रमा अशुभ स्थानों में बैठा हुआ है और चन्द्रमा की वजह से आपको धन हानि, व्यापार में घाटा और सोमवार को आपके साथ अनहोनी घटनाएँ घटित होती हैं तो आपको सोमवार का व्रत करना चाहिए। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन भी व्रत कर सकते हैं। तथा अमावस्या को आपको चन्द्र स्नान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से चन्द्र का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। अगर आप नहाते वक्त बीस-पच्चीस बूंदे गंगा जल की अथवा कच्चे दूध या दही की डाल कर स्नान करते हैं तब भी चन्द्रमा का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।

Chandra Grah Ke Upay: चंद्र को मजबूत और शुभ बनाने के आसान उपाय | Strong Moon Remedies

1. पूर्णिमा के दिन खीर बना कर के चांदी के बर्तन में उसको छत के ऊपर खुले आसमान में रखना चाहिए जिससे कि चन्द्रमा की किरणें उस खीर में एकत्रित हो सकें। पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा पृथ्वी के ऊपर अमृत बरसाता है और उस अमृत से खीर अमृतमय हो जाती है। उसको खाने से चन्द्रमा मजबूत हो जाता है तथा जो व्यक्ति रहते हैं वे ठीक हो जाते हैं। इसीलिए खीर खिलाने का प्रावधान है।

​A detailed Vedic astrological infographic in Hindi titled "Precise and effective remedies to strengthen the Moon". It features Chandra Deva (Moon God) riding an antelope, surrounded by six numbered steps: offering water (Arghya) to the moon, worshipping Shiva, wearing pearls or moonstones, chanting "Om Somaya Namah" mantra, eating white food on Mondays, and donating white items.

2. सोलह सोमवार लगातार व्रत रखने के बाद शाम को खीर बनाकर कन्याओं को खिलाने से चन्द्रमा अपना शुभ प्रभाव ज्यादा देता है।

3. चांदी के बर्तनों में भोजन करते हैं एवं जिस चारपाई या पलंग पर सोते हैं उसमें चांदी के कील ठुकवाते हैं तो चंद्रमा का शुभ प्रभाव बढ़ जाता है।

4. चांदी का कड़ा, चांदी की चैन या चांदी की अंगुठी में मोती पहनना और उसके अलावा सफेद मोतियों की माला पहनने से चंद्रमा का शुभ प्रभाव बढ़ जाता है।

5. प्रातः काल उठकर अपनी माता के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लेने से चंद्रमा का शुभ प्रभाव बढ़ जाता है। अगर माता शराब पीती हैं तो उनका चरण स्पर्श नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माता की नकारात्मक ऊर्जा हमारे शरीर मे प्रवेश करती है और चन्द्र अशुभ होकर हमें हानि पहुंचाता है।

चंद्रमा खराब है? Chandra Ke Ashubh Prabhav Door Karne Ke Turant Upay

1. चन्द्रमा आपकी कुण्डली में अशुभ स्थानों में बैठा हुआ है तो आपको धन हानि, व्यापार में घाटा और मानसिक असंतुलन, डिप्रेशन में दिक्कत होती है। पानी में कच्चा दूध मिलाकर  चंद्रमा की वैदिक मंत्रों का जप करते हुए पीपल के पेड़ो के जड़ों में डालना चाहिए।

2. सोमवार का व्रत करना चाहिए तथा आप सोलह सोमवार का व्रत भी कर सकते हैं,तथा अमावस्या को आपको चन्द्र स्नान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से चन्द्र का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।

3. चन्द्रमा संतान हानि करता है तो आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। सोमवार को सुबह स्नान करने के बाद चांदी के बर्तन में कच्ची लस्सी, थोड़ा जल व दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से चन्द्रमा अपना प्रभाव अच्छा देना शुरू कर देता है। बहते हुए पानी में अगर हम चांदी के टुकड़े, चांदी के सिक्के या सफेद फूल या मोती के टुकड़े डालकर जल प्रवाह करते हैं तो चन्द्रमा का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता है। 

4. अगर चन्द्रमा दूसरे भाव में अशुभ स्थिति में हो तो माता से चांदी व चावल लेकर सफेद कपड़े में बंधकर अपने पास रखें लाभ मिलेगा। 

5. अगर चन्द्रमा पांचवे भाव में अशुभ हो तो पुत्र के सुख में कमी आती है। सोमवार के दिन सफेद कपड़े में चावल व मिश्री बांधकर जल में प्रवाहित करने से लाभ मिलता है।

6. अगर चन्द्रमा छटवें भाव  में अशुभ हो तो श्मशान घाट या अस्पताल में प्याऊ घर बनवाने से लाभ मिलता है।

 Moon Yantra (चन्द्रमा यंत्र) | Moon Yantra Benefits & Uses

उपाय के तौर पर हम अगर चन्द्र यंत्र धारण करते हैं तो इसका भी हमें बहुत बड़ा लाभ मिलता है। चांदी के पत्र के ऊपर चन्द्र यंत्र खुदवा कर उसके बीच मोती जड़वाकर और उसकी प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद अगर उसे धारण किया जाए अथवा जेब या पर्स में रखा जाय तो चन्द्रमा का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। इसके अलावा चन्द्र यंत्र को भोज पत्र पर अष्ट गंध, अष्ट गंध: केसर, कस्तूरी, कपूर, गोरोचन, सफेद, चंदन, लाल चंदन, अगर-तगर तथा कुमकुम से निर्मित स्याही से लिख कर विधिवत् पूजा कर के चांदी के ताबीज में डालकर दाहिनी भुज में धारण करने से चन्द्रमा से होने वाली बाधाएं रुक जाती हैं। अगर किसी व्यक्ति को भूत प्रेत दिखाई देते हैं तो इस ताबीज को धारण करने से भूत प्रेतों का साया हट जाता है। यंत्र को करने के लिए 11,000 मंत्रों का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है:

ॐ सो सोमाय नमः ।

A detailed vintage-style astrological graphic on aged parchment, featuring the Hindi title 'वैदिक ज्योतिष' (Vedic Astrology) at the top and the English word 'ASTROLOGY' at the bottom. The central image is a large decorative metal letter 'E' framing a precise 3x3 Chandra Yantra (Moon Yantra) grid with numbers. Below the yantra is the Hindi text 'चन्द्र यंत्र'. The background includes gold borders, constellations, crescent moons, and stars. On the right, red ink stamps show an additional numeric grid and geometric patterns, with handwritten Hindi text 'छायाकृति' and 'शशि' below them.
                                     चन्द्र यंत्र




Post a Comment

0 Comments