शुक्र ग्रह के 5 अचूक उपाय: Dhan, Love और Luxury पाने का महाउपाय | Shukra Grah Ke Upay
अगर आपकी कुण्डली में शुक्र ग्रह शुभ या अशुभ स्थान पर है तो आपको भिन्न-भिन्न प्रकार के उपाय करने चाहिए। अगर आपकी कुण्डली में शुक्र अशुभ है तो आपको शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए लक्ष्मी जी को पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा शुक्र के मंत्रों का जाप आप आप कर सकते हैं। शुक्र विलासी ग्रह है। इसलिए शुक्र से सम्बन्धित दान किसी युवा स्त्री को देना चाहिए।
1. शुक्र का वैदिक मंत्र संक्षिप्त: जप संख्या 16,000
ॐ शुक्राय नमः।
2. शुक्र का वैदिक मंत्र बृहद्
ॐ अन्नात्परिस्तुतो रसं ब्रह्मण व्ययिनत् क्षत्रं अतः बोमन प्रजापतिः ।
ऋतेन सत्यमिन्द्रियं वियान शुक्रमनधस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोमृतं मधु ॥
3. शुक्र का बीज मंत्र:
ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।
4. शुक्र का गायत्री मंत्र
ॐ भृगुजाय विद्महे दिव्य देहाय धीमहि तन्नो शुक्र प्रचोदयात्।
इन मंत्रों के जाप करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है। जन्म कुण्डली में शुक्र अगर आपके लिए हानिकारक है तो इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इन मंत्रों का जाप आपको शुक्ल पक्ष में शुक्र की होरा में शुरू करना चाहिए। ये मंत्र रुद्राक्ष, तुलसी या चन्दन की माला से करें तो श्रेष्ठ रहता है। मंत्रों के जाप के समय चांदी का लोटा लेकर सफेद रंग के फूल व सफेद रंग के आसन पर बैठकर इन मंत्रों की शुरुआत करनी चाहिए। मंत्र पूरे होने के पश्चात आपको दान करना चाहिए। दान देने योग्य वस्तुएं पूजा स्थान पर रखें।
Shukra Daan Items List & Benefits: शुक्र का दान कैसे करें? जानें विधि, मंत्र और सामग्री
शुक्र ग्रह जन्म कुण्डली में सफेद क्रीम रंग का कारक होता है। अगर शरीर में सफेद रंग अशुभ है या ज्यादा बलवान है तो इसके दुष्परिणाम सफेद रंग के बढ़ने या कम होने से हो सकते है। इसलिए सफेद रंग को शरीर में संतुलित करने के लिए हमें दान करना चाहिए। दान में कपड़े, हीरा, घी, मलाई, मक्खन, सफेद चंदन, दही, चीनी, शैम्पू , पाउडर, हरी घास, सफेद कपूर, चावल, सफेद घोड़ा, सफेद पुष्प इत्यादि। ऐसा करने से शुक्र का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।
1 ही बार में जानें शुक्रवार व्रत की सही विधि और कथा | Shukra Vrat Vidhi in Hindi
शुक्र ग्रह का वार शुक्रवार होता है। शुक्रवार को अगर आप व्रत करते हैं तो शुक्र ग्रह का प्रकोप कम हो जाता है। शुक्रवार को संतोषी माता का व्रत स्त्रियों को करना चाहिए तथा पुरुषों को कामदेव की पूजा करनी चाहिए, इससे पुरुषों में वासना वृद्धि काम रहती है क्योंकि शुक्र वासना का प्रतीक होता है। शुक्रवार के व्रत के लिए खट्टी व नमकीन पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
कमजोर शुक्र को मजबूत करने के 5 अचूक उपाय | Shukra Grah Ke Upay for Money & Love
अगर शुक्र आपकी कुण्डली में अशुभ है तो आपको निम्न प्रकार के उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से शुक्र ग्रह अपना प्रकोप कम कम देते हैं।
1. शुक्रवार को दुर्गा पूजन कर पांच कन्याओं को खीर खिलाने से शुक्र का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।
2. शुक्रवार से शुरू कर के गौशाला में लगातार 7 दिन तक गौ को हरा चारा खिलाने से शुक्र का प्रभाव कम हो जाता है।
3. किसी ब्राह्मण को सफेद गाय दान देने से शुक्र का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।
4. शुक्रवार को गाय को आलू ( हल्दी द्वारा पीले कर के ) खिलाने से लाभ मिलता है।
5. हमेशा चांदी की गोली बना कर के अपने पर्स में रखें या गले में लाकेट डालने से शुक्र का बुरा प्रभाव कम हो जाता है।
6. गंदे नाले में नीला फूल डालने से शुक्र का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।
7. पांच शुक्रवार लगातार धर्म स्थल पर दूध, चावल, मिश्री व सफेद वस्त्र का दान स्त्रियों को करने से लाभ मिलता है।
8. सफेद रंग के पत्थर पर चंदन का तिलक लगाकर चलते पानी में बहा देने से शुक्र का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।
9.चांदी के टुकड़े पर शुक्र का यंत्र खुदवाकर क्रीम रंग के कपड़े में बांध कर नीम के वृक्ष के नीचे दबाने से शुक्र से सम्बन्धित अशुभ प्रभाव ठीक हो जाते हैं।
शुभ शुक्र के फायदे और अचूक उपाय | Shukra Grah Easy Remedies in Hindi
1. अगर कुण्डली में शुक्र बलवान होकर बैठा है तो सीधे हाथ की अनामिका उंगली में हीरा नग सोने या प्लेटिनम धातु में जड़वाकर पहनना चाहिए। इसके अतिरिक्त चांदी के आभूषण भी धारण कर सकते हैं।
2. सोमवार को चांदी की कटोरी में सफेद चंदन, कपूर, सफेद पुष्प का टुकड़ा, रखकर शयन कक्ष में रखें चंदन की अगरबत्ती जलाने से शुक्र का शुभ प्रभाव बढ़ जाता है।
3. घर में तुलसी के पौधे लगाने, सफेद गाय पालने, सफेद फूलों के पौधे लगाना, तथा घर में सफेद रंग का पेंट कराने से लाभ प्राप्त होता है।
4. क्रीम रंग के रेशमी वस्त्र पहनने से तथा घर में क्रीम रंग के चादर, तकिये, पर्दे तथा क्रीम रंग की टोपी पहनने से शुक्र मजबूत हो जाता है।
5. शुक्रवार को उड़द की दाल में भात को में डाल कर भोजन करने से शुक्र मजबूत हो जाता है।
6. शुक्रवार को श्रीलक्ष्मी व संतोषी माता की पूजा कर सफेद चंदन का तिलक लगाने से भी शुक्र मजबूत हो जाता है।
Venus Yantra (शुक्र यंत्र): Dharan Karne Ki Sahi Vidhi Aur Fayde
जिन जातकों की कुण्डली में शुक्र ग्रह का प्रकोप है उनको अपने निवारण के लिए चांदी के पत्र पर शुक्र यंत्र खुदवाकर उस पर हीरें को जड़वाकर या चांदी की अंगूठी या ताबीज में अपने गले में धारण करना चाहिए। ऐसा करने में आप सक्षम नहीं है तो शुक्र यंत्र को भोजपत्र पर लिखकर अष्टगंध से लिखकर सोने या चांदी की अंगूठी या ताबीज में डालकर अपने हाथ की भुजा में या गले में पहन सकते हैं। इसके पहनने से पति पत्नी के क्लेश में शांति, धन वृद्धि, लक्ष्मी का वास, कर्ज से मुक्ति, विवाह संतान सुख, मकान व वाहन सुख प्राप्त होता है। इस यंत्र को शुक्र के 16,000 मंत्र जाप से शुद्ध अवश्य कर लेना चाहिए।
मंत्र इस प्रकार है:–
ॐ शुं शुक्राय नम: ।




0 Comments