Maa Laxmi Kahan Nahi Rehti: तुरंत छोड़ें ये 4 आदतें, वरना घर से रूठ जाएंगी धन की देवी!
विभिन्न पुराणों और शास्त्रों में इस प्रकार के तथ्य वर्णित है कि किस प्रकार से लक्ष्मी का लोप होता है और किन-किन कार्यों से लक्ष्मी अपना निवास नहीं बनातीं।
1. जो व्यक्ति आलसी होते है, जो ईश्वर में विश्वास नहीं करते, जो आचरण भ्रष्ट, चोर तथा कपटी होते हैं, उनके पास लक्ष्मी नहीं रहतीं।
2. जो गुरु के प्रति अनादर व्यक्त करता है, जो गुरु के घर में चोरी करता है, जो गुरु की पत्नी पर बुरी नजर रखता है, उसके घर में लक्ष्मी नहीं रहती और हमेशा के लिए चली जाती है।
3. जो व्यक्ति देवताओं पर बासी पुष्पों का प्रयोग करता है। मलिन और दुर्गन्धयुक्त बना रहता है, जो टूटे-फूटे आसन पर बैठता हैं, ऐसे लोगों के घर में लक्ष्मी नहीं रहतीं।
4. जो व्यक्ति ब्राह्मण को, अग्नि को, भस्म को, गुरु को या माता-पिता को पांव से स्पर्श करता है या उन्हें पांव लगाता है, उसके घर से लक्ष्मी हमेशा के लिए चली जाती है।
5. जो व्यक्ति एक पांव से दूसरा दूसरा रगड़कर धोता है। जो गंदे स्थान पर सोता है। जो संध्या के समय स्त्री के साथ सहवास करता है। जो दिन में सोता है उसके घर में कभी लक्ष्मी निवास नहीं करती।
6. जो व्यक्ति घर में आया हुआ या घर में बनाया हुआ मिष्ठान घर में रहने वाले को दिए बिना ही खा लेता है। जो घर की रसोई में भेद-भाव रखता है उसको लक्ष्मी छोड़ देती है।
7. जो व्यक्ति अपने शरीर को बाजे की तरह बजाता है, या टेबल-कुर्सी को अंगुलियों से बजाता है। सिर या पैरों को गंदा रखता है उसका लक्ष्मी त्याग कर देती है।
8. जो व्यक्ति मैले कपड़े पहनता है, अंधेरे घर में रहता है, असुंदर या विचित्र वेशभूषा धारण करता है, रूखा-सुखा खाता है, लक्ष्मी उसका त्याग कर देती है।
9. जो व्यक्ति अपने गले में पहनी हुई माला को दांतों से चबाता है या स्वयं तोड़ देता है या आलसी होता है या शरीर पर धूल जमाए रखता है, उसको लक्ष्मी छोड़ देती है।
10. जो व्यक्ति पराया धन हड़पता है, जो पर स्त्री गमन करता है, जो सूर्योदय के बाद भी सोया रहता है। जो नाखून, कोयला, कांटा या तिनके से पृथ्वी पर बेकार लिखता रहता है, उसके घर में लक्ष्मी नहीं रहती। जो व्यक्ति देवताओं की पूजा नहीं करता। जिसके बाल बेतरतीब होते हैं। जो ब्राह्मणों की निंदा करते हैं। जो व्यर्थ में अपनी उंगलियों को नचाते हैं। जो व्यर्थ भाषण करते है, जो नग्न स्त्री को देखते हैं लक्ष्मी उसका परित्याग कर देती है।
लक्ष्मी कहाँ रहती हैं? 👈 यह भी जानें
11. जो व्यक्ति व्यर्थ ही हंसता रहता है। जो खाते-खाते हंसता है। जो चलते-चलते पानी पीता है। जो बीती हुई बातों पर चिंता या दुख प्रकट करता है। जो उपकारी के प्रति कृतज्ञता प्रकट नहीं करता। जब दो लोग बात कर रहे हों, तब बिना पूछे उनके पास चला जाता हो उनके पास लक्ष्मी नहीं रहतीं।
12. जो व्यक्ति बुद्धिमान नहीं होते, धन प्राप्ति के लिए प्रयास नहीं करते, उसके घर में कभी लक्ष्मी नहीं रहती।
13. जो स्त्री गंदी रहती है, पाप कर्म में रत होती है, जो दूसरे पुरूषों में मन लगती है। जिसका स्वभाव दूषित होता है, जो बात-बात पर क्रोध करती है। जो अपने पति को दबाने के लिए रोष, प्रदर्शन, छल या मिथ्या भाषण करती है उसके घर में लक्ष्मी नहीं रहती।
14. जो स्त्री अपने घर को सजा कर नहीं रखती। जिसके विचार उत्तम नहीं होते। जो दूसरों के घर में भटकती रहती है या अपना घर छोड़कर दूसरों के घर नित्य जाती रहती है, जिनको लज्जा नहीं आती, उनके घर में लक्ष्मी नहीं रहती है।
15. जो स्त्री दयाहीन होती है, स्वभाव से निर्दयी होती है, वस्तुओं की चुगली करने में तत्पर रहती है, दूसरों को लड़ा–भिड़ाकर स्वयं को चतुर समझती है, उनके घर में लक्ष्मी नहीं रहती।
16. जो स्त्री स्वयं को सजा-संवार कर नहीं रखती, उसके घर लक्ष्मी नहीं रहती।
17. जो स्त्री अपने पति की प्रिय नहीं होती, उसके घर में लक्ष्मी नहीं रहती।
18. जो स्त्री अपने घर में पूजा का स्थान नहीं रखती, जो देवताओं के सामने आरती, धूप नहीं करती, जो आरती नहीं गाती उसके घर में लक्ष्मी नहीं रहती।
19. जो स्त्री अपने गुरु के प्रति अनादर रखती है, उसके घर में लक्ष्मी एक क्षण के लिए भी नहीं रहती। जिस व्यक्ति का कोई गुरु नहीं होता उसके घर लक्ष्मी का वास नहीं होता।
20. जिसके मन में ममत्व नहीं होता, जो दूसरों के दुख में दुखी नहीं होती, उसके घर में लक्ष्मी निवास नहीं करती।
21. जो पुरुषार्थहीन और अकर्मण्य होता है, उसके घर में लक्ष्मी नहीं रहती।
22. जो व्यक्ति अपने घर में शिव, विष्णु, गणपति और शालिग्राम स्थापित नहीं करता और नित्य नित्य पूजा नहीं करता उसके घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता। जो व्यक्ति लक्ष्मी से संबंधित स्त्रोत, मंत्र आदि का पाठ नहीं करता, जो अनावश्यक खर्च करता है या जो केवल भोग में ही सुख समझता है उसके घर में लक्ष्मी नहीं रहती है।
23. जिसके घर में कलह होती है, जो अपनी पत्नी को बात-बात पर अपमानित करता है, जो पत्नी को नौकर के समान समझता है, जो पत्नी के सुख-दुख में सहायक नहीं होता, उसके घर में लक्ष्मी कभी भी स्थाई रूप से नहीं रहती है।
24. जो स्त्री ज्यादा भोजन करने वाली होती है, भोजन पकाते समय ही खाने वाली, जूठा भोजन परोसने वाली होती है। उसके घर में लक्ष्मी नहीं रहती। जो स्त्री दिन में सोती रहती है। माता-पिता सास-ससुर का आदर नहीं करती, उसके घर में लक्ष्मी नहीं रहती।
प्रिय मित्रों लक्ष्मी कहाँ रहती है? इन बातों को जानकर आप अपना बचाव और उपाय कर सकते हैं
जानें 👉 व्यापार को प्रगतिशील बनाने के दो तरीके
नोट: इस लेख में दी गई जानकारी वैदिक ज्योतिष की पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके परिणाम व्यक्ति-विशेष के अनुसार अलग हो सकते हैं। इसे चिकित्सकीय, कानूनी या वित्तीय सलाह का विकल्प न माना जाए।



0 टिप्पणियाँ